हरदा/कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा ने आदेश जारी कर मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण परियोजना क्रियान्वयन इकाई हरदा को निर्माण कार्य प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है। यह अनुमति गृह मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइंस के तहत केवल ग्रामीण क्षेत्रों में प्राधिकरण के मार्ग अनुरक्षण का कार्य और पूर्व स्वीकृति निर्माण कार्य हेतु 3 मई तक प्रदान की गई है। जारी आदेशानुसार कार्यस्थल पर तापमान चेक करने तथा सैनिटाइज़र की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। श्रमिकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना अनिवार्य होगा।
ब्रेकिंग
