मकड़ाई समाचार हरदा। शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में इन योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देश पर जिले में पंचायतों के क्लस्टर स्तर पर क्रेडिट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सोनतलाई में आयोजित क्लस्टर क्रेडिट कैम्प में कुल 16 प्रकरण राशि रूपये 58.85 लाख रूपये स्वीकृत किये गये। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की स्वरोजगार योजना में कुल 4 प्रकरणों में 27.90 लाख रूपये की राशि का वितरण किया गया। शिविर में प्राप्त प्रकरणों में से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 1 प्रकरण राशि रूपये 2 लाख, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 1 प्रकरण राशि रूपये 2 लाख, समूह बैंक लिंकेज में 4 प्रकरण राशि रूपये 24 लाख, पशु पालन विभाग के 5 प्रकरण राशि रूपये 1.95 लाख स्वीकृत किये गये है।
महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के.आर. उइके ने बताया कि सोमवार को ग्राम पंचायत सोनतलाई में आयोजित क्रेडिट कैंप में 47 आवेदकों के 148.63 लाख रूपये के प्रकरण तैयार कराये गये है। इनमें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत 6 प्रकरण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 2 प्रकरण, समूह बैंक लिंकेज के 9, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के तहत 7, पशुपालन विभाग के 14 प्रकरण, संत रविदास योजना के 1, डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना के 2, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के तहत 2 तथा किसान क्रेडिट कार्ड के 4 प्रकरण तैयार कराये गये।
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—...
हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,...
Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में...
सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम
कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता
56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू
शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती
जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी
ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
