jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ, एकता रैली सम्पन्न

मकड़ाई समाचार हरदा। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सोमवार को जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में शपथ ग्रहण तथा एकता रैली का आयोजन किया गया। एकता दिवस पर शासकीय आईटीआई हरदा में संस्था के लगभग 150 प्रशिक्षणर्थियों एवं स्टॉफ के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम एवं एकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी आर.के. मर्सकोले एवं के.आर. नागोरे ने संस्था के समस्त स्टॉफ व प्रशिक्षणार्थियों को सरदार वल्लाभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं देश के प्रति योगदान के संबंध में व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी नरेन्द्र बिले ने उपस्थित सभी प्रशिक्षणार्थियों एवं समस्ता स्टॉफ को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट होमगार्ड कार्यालय में भी होमगार्ड विभाग के अधिकारी कर्मचारी व एसडीइआरएफ के जवानों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। टिमरनी में शासकीय कन्या शाला में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई गई तथा हंडिया व सिराली में भी मैराथन दौड़ के बाद राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।