jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

ग्राम भुन्नास में नहर चौपाल सम्पन्न

मकड़ाई समाचार हरदा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सुशासन संबंधी निर्देशों के पालन में हरदा जिले में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल के मार्गदर्शन में चौपालों का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण गांव गांव में किया जा रहा है। इसी क्रम में जल संसाधन विभाग की नहर से सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से बुधवार को ग्राम भुन्नास में नहर चौपाल का आयोजन किया गया। नहर चौपाल मे संयुक्त कलेक्टर डी. के. सिंह,  अनुविभागीय अधिकारी वी. एस. तोमर एवं अन्य विभागीय कर्मचारियों ने हंडिया शाखा नहर संभाग अंतर्गत भुन्नास प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय उपशाखा, पिडगांव उपशाखा, अबगांवखुर्द प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय उपशाखा के कृषकों की नहर सम्बन्धी शिकायतों का निराकरण किया। इस दौरान नहर चौपाल मे विभाग को कुल 40488 रुपए की राजस्व वसूली प्राप्त हुई।