jhankar
ब्रेकिंग
चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट आज का सुविचार - 24 सितंबर 2026

चंदा कोचर की रिटायरमेंट अर्जी स्वीकार, संदीप बख्शी होंगे ICICI बैंक के अगले MD और CEO

वीडियोकॉन लोन मामले में जांच का सामना कर रही आईसीआईसीआई बैंक की सीईओ व एमडी चंदा कोचर की रिटायरमेंट की अर्जी स्वीकार कर ली गई है। बैंक के बोर्ड ने उनकी जगह संदीप बख्शी को अगले पांच साल के लिए एमडी और सीईओ नियुक्त कर दिया है। उन्होंने तुरंत प्रभाव से बैंक को छोड़ दिया है।

- Install Android App -

1986 में जुड़े बैंक से
संदीप आईसीआईसीआई बैंक में 1986 से काम कर रहे हैं। संदीप अभी तक बैंक के होल टाइम डायरेक्टर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के तर पर काम कर रहे थे। दिल्ली के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय के ऑपरेशन्स डिपार्टमेंट में उन्हें ऑफिसर को तौर पर नियुक्त किया गया। उन्हें बिज़नेस डेवलेपमेंट, प्रोजेक्ट मूल्यांकन, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग और बिज़नेस रिस्ट्रक्चरिंग की ज़िम्मेदारी दी गई। साल 1996 से उन्होंने आईसीआईसीआई के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया है। उन्होंने जनरल इंश्योरेंस बिजनेस की 2002 में शून्य से शुरुआत कर इसे इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनियों में शामिल किया है।

बैंक के साथ बिताए लगभग 30 साल
2008 के फाइनेंशियल क्राइसिस के दौरान उन्हें आईसीआईसीआई लोम्बार्ड से आईसीआईसीआई बैंक में डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर लाया गया था। बख्शी अगस्त 2010 से आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ थे। आईसीआईसीआई लिमिटेड में 30 वर्ष से अधिक बिताने के कारण बख्शी इस पोस्ट को लंबे अनुभव के साथ संभालेंगे।