jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

चुनाव डयूटी कर घर वापस जा रहे दो शिक्षकों की सड़क दुर्घटना में मौत

मकड़ाई समाचार शहडोल। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करकी गांव के पास कार दुर्घटना में दो सरकारी शिक्षकों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत बहरौलिया उम्र 42 निवासी नौढि़या ब्यौहारी और लक्ष्मीकांत पटेल उम्र 40 निवासी मनटोला ब्यौहारी अपने दो और साथियों के साथ कार क्रमांक एमपी 53 सीए 3843 में बैठकर ब्यौहारी जा रहे थे, तभी जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के करकी के पास सुबह तकरीबन 11 बजे उनकी कार पेड़ से टकरा गई जिसके चलते श्रीकांत और लक्ष्‍मीकांत की मौत हो गई।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक श्रीकांत और लक्ष्मीकांत बुढ़ार जनपद में मतदान डयूटी करने के बाद स्ट्रांग रूम में सामग्री जमा कराकर अपनी कार से वापस ब्यौहारी लौट रहे थे। इनके साथ राजकिशोर पटेल और रामसुशील पटेल दोनों शिक्षक निवासी ब्यौहारी भी कार में बैठे थे । यह दोनों भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की सूचना मिलने पर जयसिंहनगर थाना प्रभारी विनय गहरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।