jhankar
ब्रेकिंग
सिराली में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में अज्ञात पदार्थ का किया सेवन चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण भोपाल में वकील से मारपीट का मामला बिगड़ा, पुलिस पर FIR के बाद वकीलों का हंगामा - राहगीरों से भी मारप... पुरानी रंजिश के चलते बदमाश ने की दो जगह फायरिंग IMD ALERT 24 SEPT, देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

छतरपुर में आदतन अपराधी इरफान के घर पर चलाया बुलडोजर

मकड़ाई समाचार छतरपुर। छतरपुर क्षेत्र के आदतन अपराधी इरफान के घर पर शनिवार सुबह पुलिस व प्रशासन की टीम ने बुलडोजर चला दिया। इरफान पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैंं। वर्तमान में भी वह फरार है। इरफान के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई के लिए पुलिस व प्रशासन करीब एक महीने पहले से ही तैयारी कर रहा था। इसके बाद शनिवार सुबह से ही बुलडोजर लेकर उसके मकान को तोड़ने के लिए पहुंच अमला पहुंच गया।

- Install Android App -

प्रशासन ने छतरपुर शहर के संकट मोचन पहाड़ी स्थित आरोपित इरफान कार्टर के मकान पर सुबह से कार्रवाई शुरू की है। करीब महीने भर पहले आरोपित के मकान की नापजोख की गई थी। आरोपित को अपराधों में संलिप्तता से दूर रहने के लिए कहा गया था। सुधार नहीं होने पर आज सुबह प्रशासन की पूरी टीम नगरपालिका और पुलिस महकमे के साथ मौके पर पहुंची है और कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद अब पन्ना रोड स्थित नंदा कॉलोनी में कब्जा की गई साढ़े सात एकड़ सरकारी जमीन को मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई नौगांव एसडीओपी शशांक जैन, छतरपुर एसडीएम विनय द्विवेदी सहित भारी पुलिस बल मौजूद हैं।