jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ का शराब घोटाला,भाजपा ने बनाया मुद्दा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छत्तीसगढ़ । प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य में 2000 करोड़ के शराब घोटाले का जब से पर्दाफाश किया है।ईडी ने बुधवार को शराब घोटाले में गिरफ्तार अनवर ढेबर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में अनवर ढेबर ने ईडी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। अनवर ढेबर ने कहा- ईडी मुझे सोने नहीं देती। मुझे रिमांड पर नहीं भेजा जाए। अगर मेरी रिमांड फिर से बढ़ाई गई तो मैं खुदकुशी कर लूंगा। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी नितेश पुरोहित ने कहा कि मुझे कसाईखाना भेज दो मगर ईडी की रिमांड पर मत भेजो। बता दें कि ईडी में राज्य में 2000 करोड़ के शराब घोटाले का दावा किया है।

- Install Android App -

प्रदेश की राजनीति में भारी सरगर्मी बढ़ गई है। प्रमुख विपक्षी दल भाजपा ने इसे अब मुद्दा बना लिया है। बीते तीन दिनों से प्रदेश की राजनीति शराब घोटाले को लेकर सरगम होते जा रही है। शुरुआती दौर में भाजपा ने जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया था।

जिला मुख्यालय में आंदोलन के बाद बुधवार को प्रदेश भर के सभी मंडल मुख्यालय में घोटाले को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया व इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व आबकारी मंत्री लखमा का पुतला भी भाजपाइयों ने फुंके।प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को प्रदेश भर में इस मुद्दे को लेकर एक बार फिर धरना प्रदर्शन के निर्देश जारी किए थे। इसी के तहत आज दोपहर 2:00 बजे से विकास भवन के सामने जिले भर के दिग्गज भाजपा नेताओं के अलावा जिला व मंडल के पदाधिकारियों की मौजूदगी में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के लिए एकमात्र एजेंडा प्रदेश में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले को रखा गया है।भाजपा नेताओं का आरोप है कि राज्य सरकार ने नकली शराब भी लोगों को परोसे। इसी के चलते और उनके द्वारा लोगों की शराब पीने से मौतें भी हुई प्रदेश भाजपा ने इस मुद्दे को धीरे धीरे आम लोगों के बीच भी ले जाने का निर्णय लिया है।