jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

फाइनेंस कंपनी कर्ज वसूली का ये कैसा तरीका, शर्म से झुक गया सि‍र

छिंदवाड़ा : बैंक से ऋण न चुकाने पर आपने सुना होगा कि बैंक द्वारा या तो सार्वजनिक तौर पर मुनादी कराई जाती है, या फिर इश्तेहार जारी किए जाते है, लेकिन छिंदवाड़ा में एक निजी फाइनेंस कंपनी ने कर्ज वसूली के लिए जो तरीका अपनाया उसके बाद ये परिवार का सि‍र शर्म से झुक गया है वह भी तब जब वह रेग्युलर ब्याज के साथ असल रकम पटा रहा था,

- Install Android App -

मामला छिंदवाड़ा के गुलाबरा का है यहां रहने वाले निमेश ब्रम्हे के मुताबिक उन्होंने इंडिया सेल्टर फाइनेंस कंपनी से खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए साल 2021 में दो किश्तों में 11 लाख का लोन लिया था, जिसके बाद लगातार वह हर महीने साढ़े 17 हजार रुपए की किश्त भी भर रहे थे, ऐसे में 2022 जून में उन्हे व्यापार में घाटा हो गया जिसके बाद 3 महीने कि किश्त डयु हो गई थी, उसके बाद लगातार फरवरी तक उन्होंने किश्त की राशि जमा की थी। वहीं सिर्फ 5 किश्त ही ड्यू हुई थी। ऐसे में निमेश ब्रम्हे की माने तो उन्होंने अब तक एक से दो लाख रुपए का कर्ज अदा किया था।

कंपनी ने बिना किसी नोटिस के किश्त ड्यू होने के कारण निमेश ब्रम्हे के गुलाबरा स्थित मकान में आईल पेंट से लिखवा डाला कि यह मकान इंडिया सेल्टर कंपनी की संपत्ति है। निमेश की माने तो उनके मकान के कागजात रखकर ही लोन लिया था, ऐसे में कंपनी के कर्मचारियों की इस हरकत से उनका समाज में काफी शर्मिंदगी महसूस हो रही है।