jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई 29वीं पुण्यतिथि 

हरदा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि हरदा जिला कांग्रेस कार्यालय में कोरोना काल के चलते सामाजिक दूरियों का पूर्णतया पालन करते हुए राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर सादगी के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत टाले ने राजीव जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव जी दूरदर्शी नेता थे उन्होंने उन्नीसवीं सदी के आखिरी पड़ाव पर 21वीं सदी का सपना देखा था उसे साकार किया सूचना संचार कंप्यूटर क्रांति के लिए राजीव जी सदा याद किए जाएंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास ने कहा कि राजीव जी के अपने कार्यकाल में कई जन हितैषी योजनाओं का शुभारंभ किया गया था। किसान नेता मोहन बिश्नोई ने कहा कि मजदूर किसान सहित सर्वहारा वर्ग के लिए राजीव जी ने अनेक कार्य किए पंचायती राज्य के माध्यम से सत्ता का विकेंद्रीकरण कर जन जन के हाथ मजबूत किए। जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी संजय पांडे ने अपने वक्तव्य में कहा कि 18 वर्ष में युवाओं को मत का अधिकार कंप्यूटर कांति पंजाब असम समझौता जैसे अनगिनत कार्य राजीव जी की सौगातें हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता रामचरण सिन्धे, शिवनारायण बांके , जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य र्गागव ,सुहागमल पंवार , अब्दुल सलाम हयात खान रामविलास धनगर जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नारायण ग़ौर ,रमेस सोनकर राजेश गौर उपस्थित थे।