jhankar
ब्रेकिंग
24 मई 2026, रविवार: मध्यप्रदेश की चर्चित मुख्य खबरें देश का मौसम: भीषण गर्मी के बीच मानसून की आहट मध्यप्रदेश में हीटवेव का रेड अलर्ट, 31 मई तक राहत नहीं : भीषण गर्मी की चपेट में एमपी, पारा 46.8°C त... मध्य प्रदेश: जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, किसान की मौत मंदसौर जिले में खूनी संघर्ष, भीड़ ने थान... बिहार: पांच बेटियों की मां प्रेमी संग फरार, इंस्टाग्राम रील्स से शुरू हुई लव स्टोरी पति दिल्ली में ... उत्तर प्रदेश: बिजली कटौती के कारण घर के बाहर सो रहे परिवार को डंपर ने कुचला 24 मई 2026,रविवार: देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ खातेगांव: मृतक अर्जुन मेहंदिया मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 5 की तलाश जारी !! आरोपियों ने अगवा कर डर... हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण

जोर जुर्म की टक्कर मे संघर्ष हमारा नारा है,,आदिवासी बालिका को न्याय दिलाए जाने की मांग

मामा शिवराज जी आप के गृह जिले में आपकी भांजियों पर अत्याचार हो रहे है। जिसकी कोई सुनवाई नही हो रही है। हमारे आदिवासी समाज की बहन बेटियां पर अमानवीय अत्याचार हो रहा है। हम सरकारी अधिकारियों को शिकायत करते है। हमारी शिकायतों पर ध्यान नही दिया जाता हैं।जिससे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो के हौसले बुलंद है|

मकड़ाई समाचार हरदा। मामा शिवराज जी आप के गृह जिले में आपकी भांजियों पर अत्याचार हो रहे है। जिसकी कोई सुनवाई नही हो रही है। हमारे आदिवासी समाज की बहन बेटियां पर अमानवीय अत्याचार हो रहा है। हम सरकारी अधिकारियों को शिकायत करते है। हमारी शिकायतों पर ध्यान नही दिया जाता हैं।जिससे अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो के हौसले बुलंद है। हमारी एक बालिका को ग्राम के चार लडको द्वारा अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया गया।इसकी रिपोर्ट भी थानेदार द्वारा नही लिखी गई।यह आरोप गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के देवीसिंह परते ने लगाए। उन्होने बताया कि ग्राम सेमलपानी तहसील नसरुल्लागंज जिला सीहोर मे गोंड जनजातीय की 15 वर्षीय बालिका को गंाव के ही चार लड़को द्वारा अपहरण कर उसका सामूहिक रूप से बलात्कार किया गया था।

बालिका के बयान पर थाने में रिपोर्ट नही लिखते

- Install Android App -

आदिवासी नेता परते ने बताया कि इस घटना की नसरुल्लागंज थाने मे रिपोट लिखाई गई तो बच्ची के बयान के आधार पर रिपोर्ट नही लिखी गई न ही मेडिकल जाच हुई तथा आरोपियो को न पकड़ते हुवे पुलिस फरियादी पर ही कार्यवाही कर रहे है।’इस अन्याय अतीयचार शोषण बलात्कार के खिलाफ 17.12.2020 गुरुवार को उचित कार्यवाही हेतु धरना एवं नसरुल्लागंज थाना का घेराव किया जाना है।सभी मूलनिवासी सगा समाज से अपील करते है की अधिक से अधिक संख्या मे आने की कृपा करे’

 बच्ची को न्याय दिलाने सड़को पर उतरना होगा

हमारे प्रदेश के मुखिया का गृह जिला गृह विधानसभा होने के बाद भी जनजाति समुदाय को न्याय नही मिल पा रहा है। हम सब बच्ची को न्याय दिलाने सड़को पर उतरना होगा। सब अपनी अपनी मुख्य भूमिका अदा करके दोषियों को सजा दिलाएंगे और एक मिसाल कायम करेंगे। देश के लिए भेरुँदा नसरुल्लागंज की पावन धरती पर की भविष्य मे देश मे किसी भी बहन बेटी के साथ ऐसी न किसी प्रकार की अमानवीय घटना न घटित हो !’आप सब से पुनः गुजारिश विनती है की अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होकर बच्ची को न्याय दिलाए’जोर जुर्म की टक्कर मे संघर्ष हमारा नारा है।अनुसूचित जाति जनजाति संगठन के जिलाध्यक्ष राहुल पंवारे ने बताया कि देवी सिंह परते के साथ जिले के अनेक सदस्य नसरुल्लागंज जायेगें।