jhankar
ब्रेकिंग
MP में आज मौसम रहेगा साफ, दिन में तेज धूप-रात में बढ़ेगी ठंड, कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं आज धनतेरस और धन्वंतरि जयंती,भगवान धन्वंतरि की कृपा से मिलेगा आरोग्य और समृद्धि सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें.. आज धनतेरस पर गुलजार रहेगा हरदा का बाजार पंजाब में पाकिस्तान की साजिश नाकाम टेल क्षेत्र में सिंचाई का पानी नहीं पहुंचा तो किसान देंगे धरना, किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन हरदा को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत हरदा में बैलगाड़ी दौड़ में चिमनियां और छोटा महबूब की जोड़ी ने मारी बाजी, जीता 31 हजार का इनाम देवास टीआई हत्याकांड के बाद हरदा की सियासत में आया ऊबाल आशाराम बापू के बेहतर उपचार की मांग को लेकर हरदा में ज्ञापन, डिप्टी कलेक्टर अशोक डेहरिया को सौंपा पत्...

ट्रिपल मर्डर : पिता बेटी दामाद की गोली मारकर हत्या, हत्या का कारण जमीन विवाद, स्वजन ने आधा दर्जन घरों में लगा दी आग

यूपी ।  कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहा ट्रिपल मर्डर हो गया । वारदात में पिता बेटी दामाद को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके बाद आक्रोशित स्वजन ने आधा दर्जन मकानों को आग के हवाले फूक दिया।

पूरी घटना गुरुवार रात को सोते समय तीन लोगों की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता, बेटी और दामाद शामिल है। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पंडा चौराहा पर हुई वारदात के बाद आक्रोशित स्वजन ने इर्द गिर्द मौजूद आधा दर्जन घरों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस हालात काबू करने के प्रयास में जुटी है।

- Install Android App -

छबिलवा निवासी 62 वर्षीय होरीलाल की जमीन पंडा चौराहा पर है। आसपास के कुछ लोगों से उसका विवाद चला आ रहा है। होरीलाल ने विवादित भूमि पर झोपड़ी डालकर अपना कब्जा कर रखा था। उसका 26 वर्षीय दामाद शिवसागर और 22 वर्षीय बेटी बृजकली निवासी कंकराबाद कोखराज भी इसी झोपड़ी में रह रहे थे।

शिवसागर पास में ही किराये की दुकान लेकर सहज जन सेवा केंद्र चलाता था। गुरुवार की रात होरी लाल अपने दामाद और बेटी के साथ झोपड़ी के बाहरी हिस्से में सो रहा था। परिवार वालों का कहना है कि रात को कुछ लोगों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह करीब छह बजे स्वजन को घटना की जानकारी तब हुई जब वह मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों के घर पर सन्नाटा था। जानकारी होने पर छबिलवा के ग्रामीण भी आ गए।

अक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने बंद घरों को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि फोर्स मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल भूमि संबंधी विवाद सामने आया है।