jhankar
ब्रेकिंग
भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला

ट्रेन की चपेट में आने से ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत

मकड़ाई समाचार बालाघाट। वारासिवनी थाना के ग्राम बनियाटोला में ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को शव बरामद कर लिया है। घटना सोमवार रात 12 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात गोंदिया से कटंगी चलने वाली ट्रेन के सामने आने से राजेंद्र पिता मदन सिंह भलावी 40 वर्ष वार्ड नंबर 15 वारा निवासी ग्राम बनियाटोला में कसार किराना दुकान के पीछे ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसकी सूचना ट्रेन ड्राइवर ने तुरंत अपने अधिकारियों को दी। इस घटना से अधिकारियों ने घटना ट्रैकमैन को अवगत कराया, जिसके बाद ट्रैकमैन ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर वारासिवनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंपकर घटना को जांच में लिया हैं।

ट्रैक्टर ड्राइवर था मृतक

- Install Android App -

बताया जाता हैं कि राजेंद्र भलावी ट्रैक्टर ड्राइवर था। जो ग्राम कायदी निवासी लखन नगपुरे का ट्रैक्टर चलाता था। शायद देर रात कार्य से लौट रहा था। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

शव का पोस्टमार्टम कर स्वजन को सौंपा

ग्राम बनियाटोला में 40 वर्षीय व्यक्ति गोंदिया से कटंगी जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव बरामद कर पंचनामा बनाकर स्वजनों के बयान दर्ज कर लिए गए। शव का पीएम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया गया है।-कैलाश सोलंकी, थाना प्रभारी, पुलिस थाना वारासिवनी