jhankar
ब्रेकिंग
22 जून 2026, सोमवार का पंचांग Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया

मकड़ाई समाचार कटनी। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के रमना बंजारी मार्ग पर रविवार की शाम एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दाेनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना पर मौके पहुंची पुलिस ने शवों काे कब्जे में लिया है और उनकी शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।देर रात तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जानकारी के अनुसार विजराघवगढ़ के रमना बंजारी मार्ग पर रविवार की शाम 8 बजे के लगभग दो युवक मोटरसाइकिल से विजयराघवगढ़ की तरफ जा रहे थे।

- Install Android App -

जैसे ही वे रमना बंजारी मार्ग पर पहुंचे,तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी।दुर्घटना में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

राहगीरों व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया है और उनकी शिनाख्ती का प्रयास कर रही है।

बाइक बनगवां गांव की बताई जा रही है और पुलिस गांव में सूचना भेजकर मृतकों के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।थाना प्रभारी विजय सिंह बघेल ने बताया कि युवकों दोनों मृतकों का सोमवार को पीएम कराया जाएगा।मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया है।