jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

डोलरिया हथेड़ नदी के पुल का पिल्लर हुआ क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने भारी वाहन पर लगाई रोक

टू व्हीलर वाहन को ही जाने की अनुमति

वरिष्ठ पत्रकार के के यदुवंशी

सिवनी मालवा नर्मदापुरम। हरदा मुख्य मार्ग डोलरिया नदी का फुल क्षतिग्रस्त होने से प्रशासन ने नर्मदा पुरम हरदा मार्ग को बंद कर दिया गया है। डोलरिया थाना प्रभारी भारी ने बताया कि फोर व्हीलर वाहन पर रोक लगा दी है। टू व्हीलर वाहनों तू ही जाने की अनुमति दी जा रही है। नर्मदापुरम जिले में लगातार हो रही तेज बारिश से नदी नाले उफान पर है। वहीं डोलरिया तहसील की हथेड़ नदी पर बने पुल का पिल्लर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे की भारी वाहनों का आवागमन पर प्रशासन ने प्रतिबन्धित कर दिया है। और पुलिस प्रशासन के द्वारा भारी वाहन को रोका जा रहा है। जिससे जिससे कि कोई घटना दुर्घटना ना हो पुलिस के द्वारा दो पहिया वाहनऔर पैदल यात्री को ही जाने दिया जा रहा है। भारी वाहनों के लिए नर्मदा पुरम सड़क को बंद कर दिया गया है। नदी में पानी अधिक होने के चलते क्षतिग्रस्त हुआ है। तहसीलदार ने बताया कि बारिश थमने के बाद पुल का निरीक्षण किया जाएगा। प्रशासन के द्वारा रास्ते को बंद करने के बाद। अब नागरिकों को भारी वाहन के लिए धर्मकुंडी इटारसी से होकर नर्मदा पुरम जाना होगा। जिससे भारी वाहन वाले को लगभग 1 घंटे का अंतर होगा प्रशासन के द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि यह रास्ता कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है। पुल की मरम्मत के बाद मार्ग को चालू कर दिया जाएगा डोलरिया थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने प्रतिबंध के बाद सुशील मिश्रा सहित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मौके पर लगाई गई है।

इनका कहना-

- Install Android App -

जिला प्रशासन के निर्देश पर फोर व्हीलर वाहनों को प्रतिबंध कर दिया गया है मौके पर पुलिस पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे कि फोर व्हीलर वाहन नहीं जा सके।

इनका कहना-

नागरिकों को प्रशासन के द्वारा धर्मकुंडी पर सूचना देना चाहिए जिससे कि नागरिक डोलरिया तक ना जाए और धर्मकुंडी के रास्ते से निकले।

समाजसेवी विनीत राठी सिवनी मालवा।