jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

ढाबो पर अब नही मिलेगी तंदूर की करारी और लजीज रोटी ,वायु प्रदुषण को लेकर तंदूर भट्टीपर रोक, न मानने पर 5 लाख का जुर्माना

 सरकार के इस मुगलिया फरमान से होटल मालिको में खास आक्रोश हैं। उनका मानना है कि ढाबो पर लोग तंदूरी रोटी खाने के शौकीन लोग ही ज्यादा आते है। तंदूर के रोक से हमारे व्यापार में खासा नुकसान होगा।

 मकड़ाई समाचार भोपाल । मध्यप्रदेश में स्वाद के शौकीनों के लिए बुरी खबर है. उन्हें अब तंदूर की करारी और लजीज रोटी का स्वाद चखने को नहीं मिलेगा. सरकार ने ढाबों होटलों में तंदूर भट्टी के प्रयोग पर रोक के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अंतर्गत तंदूर का उपयोग किये जाने पर 5 लाख तक का जुर्माना लगेगा। बढ़ते वायु प्रदूषण को दृष्टिगत रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है|

- Install Android App -

प्रशासन के एक आदेश से ढाबा होटल मालिकों के होश उड़ गए हैं’गौरतलब है कि बाहर खाना खानेवालों के लिए पनीर युक्त तंदूरी रोटी बड़ा आकर्षण रहता है. तंदूरी रोटी पर बैन लगने से ढाबा होटल मालिकों के कारोबार पर जबर्दस्त असर पड़ना तय दिख रहा है. यही कारण है कि ढाबा और होटल संचालक इस आदेश का जोरदार विरोध कर रहे हैं.

मध्यप्रदेश के खाद्य विभाग ने ये आदेश जारी किए हैं. आदेश के अंतर्गत बढ़ते प्रदूषण का हवाला देकर ढाबोें होटलों में तंदूर पर रोक लगाने का निर्णय लेने की बात कही गई है. इस आदेश पर तुरंत अमल करने को कहा गया है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने ढाबों होटलों के मालिकों को इस संबंध में नोटिस भी जारी कर दिया है. ढाबों और होटलों के संचालकों को लकड़ी और कोयला के तंदूर का उपयोग बंद करने के आदेश दिए गए हैं. उन्हें इलेक्ट्रिक ओवन या एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने के भी निर्देश दिए गए हैं.