मकड़ाई समाचार हरदा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के सन्दर्भ में दिनांक 27 मई दिन शुक्रवार शाम 05 बजे से जिला कांग्रेस कार्यालय हरदा में हरदा जिले के हंडिया ब्लाक, मगरधा ब्लाक, सोनतालाई ब्लाक की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। जिसमे आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रणनीति तैयार की जावेगी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सभी वरिष्ठो से चर्चा की जावेगी पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवा साथी, सभी अनुषांगिक संगठन, मंडलम सेक्टर के सभी पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं सहित समस्त कांग्रेसजनो से बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।

