मकड़ाई समाचार हरदा। त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। शिकायत अनुवीक्षण एवं कंट्रोल रूम जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 83 में स्थापित किया गया है। सहायक सांख्यिकी अधिकारी जिला6 योजना एवं सांख्यिकी विभाग मुकेश धामन्दे इस कंट्रोल रूम के प्रभारी होंगे। कंट्रोल रूम के संचालन के लिये अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। ये कर्मचारी दूरभाष पर प्राप्त शिकायतों एवं सूचना को एक पंजी में दर्ज कर तत्काल कंट्रोल रूम प्रभारी के माध्यम से अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी शिकायत शाखा को प्रस्तुत करेंगे।
ब्रेकिंग
