थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने ग्रहण किया पदभार, कहा शहर के नागरिकों पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास !
केके यदुवंशी मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। थाने में शिकायत करने वाले नागरिकों पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा थाने में आने वाले प्रत्येक नागरिकों की समस्या पर हमेशा उनकी सुनूंगा शहर में अवैध कार्य जुआ सट्टा गांजा सहित कार्यों पर कार्रवाई की जाएगी और यह कार्य नहीं चलने दूंगा यह बात थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने शि.पत्रकार संघ के जिला संयोजक के के यदुवंशी से कहीं उन्होंने कहा कि आपके शहर की व्यवस्था जिला प्रशासन ने मेरे हाथों में दी है जिस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा नए थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने कहा शहर सहित ग्रामीण अंचलों में महिला उत्पीड़न को रोकना सबसे पहले प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि हर जगह महिला उत्पीड़न का मामला अधिक होता है। साथ ही क्षेत्र में जनता व पुलिस के बीच समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था स्थापित करना हमारा कर्तव्य होगा। किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो वे सीधे थाने आकर मुझसे मिले ना कि बिचौलियों और दलालों के चंगुल में फंसकर अपना समय बर्बाद न करें। क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने, मनचलों पर लगाम कसने के लिए गंभीरता से काम किया जाएगा। श्री बुंदेला ने कहा कि माफियाओं पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। शहर में चल रहे अवैध कार्यों के प्रति गंभीर रहेंगे और कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर शहर के नागरिक से भी थाना प्रभारी रूबरू हुए एवं शहर की गतिविधियों की जानकारी थाना प्रभारी ने पत्रकारों से ली और शहर में हर हाल में शांति व्यवस्था कायम रखने की बात कही। शहर के लिए मेरी पहली प्राथमिकता अवैध कार्यों को रोकना रहेगी, शहर में अपराधी तत्व के लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी गौरव बुंदेला नर्मदापुरम जिले के केसला थाना प्रभारी रह चुके हैं, अब उन्हें जिला पुलिस प्रशासन ने विश्वास कर सिवनी मालवा थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

