jhankar
ब्रेकिंग
Harda: आश्रम से पांच मवेशी चुराए। रेलवे ट्रैक पर बांधकर उनकी हत्या करवाई। हरदा-बैतूल में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 40-42डिग्री के पार भोपाल में हिंदू छात्रा से धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का आरोप, मुस्लिम संगठन ने की कार्रवाई की मांग भिंड में तेज रफ्तार बस ने बाइक को कुचला, 3 दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी: कहीं 106 तो कहीं 93 रुपये प्रति लीटर, जानें आपके शहर का भाव गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, 27 अप्रैल को बैतूल में निकलेगी विराट पदयात्रा अयोध्या में नकली रिफाइंड तेल का बड़ा रैकेट पकड़ा, 500 से ज्यादा पेटियां बरामद महिलाओ की उड़ान एवं सशक्तिकरण की सबसे बड़ी बाधक कांग्रेस व उसके सहयोगी -नमिता अग्रवाल नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5 महीने बाद बालिका सुरक्षित बरामद Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 26 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

दिल्ली में फिर एक आशिक ने की हैवानियत, मनचले आशिक ने लड़की पर चाकू से किया 13 बार वार, जानें

Crime News : भारत की राजधानी दिल्ली में आए दिन ऐसी- ऐसी घटनाएं सामने आती है जिससे हर किसी को हैरान कर देती है. एक ऐसी ही घटना दिल्ली से फिर सामने आई है. जहां एक मनचले लड़के ने चलती कैब में लड़की को चाकू से गोदकर उसकी हत्या करने की कोशिश की. लेकिन जब लड़की पूरी तरह लहूलुहान हो गई तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगा लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.

22 साल की लड़की पर हुआ हमला

आपको बता दें कि ये मामला दिल्ली के साकेत (लाडो सराय) इलाके है. चंद्रिका मलिक जो 22 साल की है कैब में बैठकर अपनी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रही थी तभी लाडो सराय के पास आरोपी कैब को रोककर बैठ गया. आरोपी ने कैब में चंद्रिका मालिक के साथ जबरदस्ती करने लगा जिसके बाद जब वो नहीं मानी तो आरोपी ने लड़की के उपर धारदार चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. कैब ड्राइवर ने लोगों की मदद की मदद से आरोपी युवक को पकड़ लिया.

पहले ही शिकायत कर चुकें थे परिजन

- Install Android App -

पुलिस आए दिन सवालों के घेरों में रहती है.और इस घटना के बाद में पुलिस का जो रवैया है उसे लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. घायल लड़की की मां का कहना है कि पुलिस अगर वक्त रहते आरोपी पर कार्रवाई करती तो चंद्रिका के साथ ऐसा कुछ नहीं होता. आपको बता दें कि लड़की के परिजन पहले भी मनचले आशिक के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज करवाया था. लेकिन पुलिस ने आरोपी आशिक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी. बीते कई दिनों से आरोपी युवक लड़की को राह चलते परेशान करता था.

खतरे से बाहर है चंद्रिका

मनचला आशिक अभी पुलिस की गिरफ्त में है. चंद्रिका को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. आरोपी युवक ने युवती के चेहरे, जांघों और उंगलियों पर चाकू से लगभग 13 बार वार किए गए थे. लेकिन डॉक्टरों ने कहा है कि लड़की अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है.

एक कंपनी में करते थे काम

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक और लड़की एक साथ ही किसी कंपनी में काम करते थे और वहीं दोनों की दोस्ती हो गई थी, लेकिन आरोपी ने उसकी दोस्ती का गलत मतलब निकाल कर चंद्रिका के साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता था. .चंद्रिका का सपना था कि वह वह काबिल बनकर अपने परिवार का जिम्मा उठा सके. चंद्रिका के पिता नहीं है और उसके पांच भाई बहन थें. उसकी मां दूसरों के घरों में काम करके सबका का पेट पालती है.