jhankar
ब्रेकिंग
मौत के साए में पांच घंटे... भालू शवों के पास डटा रहा, गांव में मचा कोहराम नरसिंहपुर क्राइम अपडेट: जंगल में मिली 8 साल की छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, पड़ोसी ... बोरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, बड़ा हादसा टला हंडिया : प्लास्टिक मुक्त हंडिया की ओर सख्त कदम: हाट बाजार में सीईओ राजेश्वरी चौहान का औचक निरीक्षण, ... 30 अगस्त तक करें आवेदन, दाल मिल स्थापना पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान 6 अगस्त 2026 हरदा जिले की खबरे  अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे पटवारियों को भारतीय मजदूर संघ का समर्थन बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन की टक्कर से बछड़ा घायल, बड़ा हादसा टला  वैन में सवार थे स्कूली बच्चे,... अमानक खरपतवार नाशक: बीएएसएफ और स्थानीय डीलर को कृषि विभाग का नोटिस फर्जी निकला इमेजोथापर 10%, किसान... दाल-चूरी वाला माल रिजेक्ट होने पर विवाद, संचालक ने शिकायत को बताया निराधार

पूरी दुनिया ने गूगल पर सर्च की एक ही चीज, टूटा 25 साल का रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2022 : फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल के दौरान 25 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि गूगल ने सर्वाधिक ट्रैफिक दर्ज किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद इस संबंध में सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि फीफा वर्ल्ड कप के सर्च ने 25 साल में सबसे ज्यादा ट्रैफिक दर्ज किया है।

दुनियाभर के करोड़ों लोग हर छोटी बड़ी घटना या फिर चीज के विषय में पूरी जानकारी लेने के लिए गूगल सर्च जरूर करते हैं। हर साल कंपनी की ओर से अपने प्लेटफॉर्म पर सर्वाधिक सर्च होने वाले टॉपिक्स, मूवीज, एक्टर्स और प्लेयर्स आदि की लिस्ट जारी की जाती है। इसी बीच 25 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि गूगल ने सर्वाधिक ट्रैफिक दर्ज किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुद इस संबंध में सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि फीफा वर्ल्ड कप के सर्च ने 25 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

- Install Android App -

अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कर जानकारी दी है कि फीफा विश्व कप फाइनल के दौरान गूगल सर्च ने अपने अस्तित्व के 25 वर्षों में अब तक सर्वाधिक ट्रैफिक दर्ज किया है। सुंदर पिचाई ने ट्वीट करते हुए लिखा कि फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल के समय सर्च ने 25 साल में अब तक का सर्वाधिक ट्रैफिक हासिल किया है। ऐसा लगा कि जैसे दुनिया भर के लोग सिर्फ एक ही चीज को सर्च कर रहे हैं।
अर्जेंटीना ने रचा इतिहास
बता दें कि डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच ने रविवार रात फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले को जीतने के साथ अर्जेंटीना ने अपना तीसरा फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीत लिया है। अर्जेंटीना ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हरा दिया है। इस मैच में जैसी की उम्मीद थी, अर्जेंटीना के मेसी और फ्रांस के एम्बाप्पे ने शानदार खेल दिखाया। मैच के बाद भी लोग जीत के पलों को देर रात तक लाइव देखते रहे।
जानें कब शुरू हुई थी गूगल सर्च सर्विस
गूगल सर्च सर्विस की शुरुआत 1998 में लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन द्वारा की गई थी। गूगल पर लोग कुछ भी और कभी भी सर्च कर सकते हैं। कंपनी की ओर से लगातार इसमें सुधार किए जा रहे हैं। 2022 में 90 फीसदी से अधिक बाजार की हिस्सेदारी के साथ गूगल सर्च सबसे ऊपर है।