jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस जनो में फुका मोदी  का पुतला

हरदा। केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर सत्ता लोलुपता के चलते देश में प्रजातांत्रिक रूप से चुनी हुई विपक्षी सरकारों के साथ न सिर्फ भेदभाव बल्कि नैतिक मूल्यों को ताक पर रखते हुए विधायकों की खरीद-फरोख्त कर मध्य प्रदेश की चुनी हुई कांगरे सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है यह कुत्सित प्रयास महज राजनीतिक मूल्यों का पतन ही नहीं बल्कि लोकतंत्र की नृसंश हत्या है।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह एवं कांग्रेस विधायकों को जिस प्रकार से अपने साथी गण विधायकों से नहीं मिलने दिया गया एवं पुलिस हिरासत में किया गया इसके विरोध में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के आह्वान पर जिला कांग्रेस हरदा के कार्यकर्ताओं द्वारा नारायण टॉकीज चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया।कांग्रेस नेता मोहन साई एवं सेठी पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा नेता सत्ता की कुर्सी पाने को लालायित हैं वह जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को धनबल एवं छल कपट से सत्ता की कुर्सी पाना चाहते हैं। इसमें केंद्र की भाजपा सरकार अपने शक्तियों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र कि गरिमा को खंडित कर रही है। साथ ही कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा को अपने बहुमत पर विश्वास है तो अविश्वास प्रस्ताव लाये? भाजपा अविश्वास प्रस्ताव से क्यों भाग रही है।इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गार्गव सुरेंद्र सराफ अनिल सुरमा अब्दुल सलाम इकबाल अहमद शिवनारायण बांके जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी संजय पांडे जिला कांग्रेस प्रवक्ता गगन अग्रवाल पारसद मुना पटेल असलम लाला सूरज उमाशंकर विश्नोई महेंद्र सिंह मस्तान सिंह संजय अग्रवाल सुनील कान्वा सुहागमल पंवार जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नारायण गौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।