jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से भेंट कर बड़वाह विधानसभा की समस्याओं से अवगत कराया ।

खंडवा मध्यप्रदेश | शासन के पूर्व मुख्यमंत्री  एवं राज्यसभा सांसद राजा साहेब दिग्विजय सिंह जी से बड़वाह कांग्रेस के त्रिलोकचंद राठौड़ ने उनके निजी निवास भोपाल में सौजन्य भेट कर आशीर्वाद लिया व साथ में कांग्रेस नेता आदरणीय बालमुकुंद गौतम जी भी उपस्थित थे। उमेश देवराय ने बताया कि बड़वाह कांग्रेस के लोकप्रिय युवा नेता  त्रिलोकचंद राठौड़ ने राजा साहेब दिग्विजय सिंह जी से मिलकर बड़वाह विधानसभा क्षेत्र की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया।

- Install Android App -

उन्होंने बड़वाह नगर के नागरिकों को मुलभूत सुविधाओं का नही मिलना, किसानों की समस्याओं, बड़वाह को जिला बनाने नागरिको की मांग एवं अन्य विधानसभा की  समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव पर भी विस्तृत चर्चा की। त्रिलोक राठौड़ ने बताया की आदरणीय दिग्विजय सिंहजी कांग्रेस के वो नेता हैं, जो जनता की नब्ज पहचानते हैं। उनका आशीर्वाद ही हमारी ताकत है। आजकल वे प्रदेश के दौरे पर हैं और पार्टी को मजबूत करने की मुहिम में जुटे हुए हैं। उनकी मेहनत सफल होगी और मध्यप्रदेश में फिर बड़े अंतर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।