jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

MP Breking News :: लोकायुक्त टीम ने की खरगोन के पटवारी जितेंद्र सोलंकी के ठिकानों पर कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हो सकता

खरगोन | इंदौर की लोकायुक्त टीम ने खरगोन के पटवारी जितेंद्र सोलंc के यहां कार्रवाई की। लोकायुक्त टीम ने पटवारी के गौरीधाम स्थित मकान सहित एक साथ चार ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में टीम ने यह कार्यवाई की। प्रारंभिक जांच में पटवारी के पास करोड़ों की संपत्ति होना पाया गया है। पटवारी के घर में 4.50 लाख रुपये नगदी के अलावा सोने-चांदी के आभूषण, एलआइसी की पालिसी भी है। इसके अलावा पटवारी की इंदौर में छह दुकानों के अलावा चंदन नगर में मकान भी है।

- Install Android App -

पटवारी का इंदौर के चंदन नगर में छह दुकान, इंदौर में एक फ्लैट, खरगोन के राधा वल्लभ मार्केट में एक दुकान, ईश्वरी नगर में तीन मंजिला मकान, एक चार पहिया वाहन, मूलठान और मोघन में कृषि भूमि के साथ गोगांवा में दुकान भी है। इंदौर लोकायुक्त डीएसपी संतोष भदौरिया और प्रवीण बघेल के नेतृत्व में 22 सदस्यीय टीम द्वारा एक-साथ आय से अधिक संपत्ति को लेकर चार स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है। पटवारी जितेंद्र सोलंकी गोगांवा तहसील के हल्का नंबर 36 में है पदस्थ है। टीम की कार्रवाई जारी है और अभी भी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हो सकता |