खिरकिया। जागरूकता कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदा आदेश अनुसार एवं अध्यक्ष माननीय शशीकला चंद्रा के मार्गदर्शन एवं सचिव के.एस. शाक्य के निर्देशन में पैरालीगल वालंटियर संजय गंगराड़े के द्वारा व आदिवासी ग्राम सुंदरपानी कोरोना महामारी पर जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी लोगों को समझाइश दी। की पूरे देश में फैली कोरोना महामारी से हम सबको अपना बचाव करना है। सुरक्षा एवं सावधानी ही इसका इलाज है। दिनों दिन देश में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए हम सबको शासन के दिए निर्देश अनुसार उनका पालन करते हुए इस महामारी से लड़ने में सहयोग प्रदान करें। जब भी हम अपने घरों से निकले तो अपने मुंह पर मास्क या रुमाल बांधकर निकले, जब भी हम अपने घर को आए किसी भी चीज को हाथ लगाने से पहले अपने हाथों को पानी या सेनीटाइजर से धोएं। शासन के द्वारा लाकडाऊं में आमजन को धीरे-धीरे ढील दी जा रही है। हम लोग इसका मतलब यह नहीं समझे की कोरोना महामारी बीमारी हमसे दूर जा चुकी है। अब हमें इसे लड़ना सीख कर ही अपना जीवन यापन करना है। आप लोग गांव देहात में रहते है, यहां डॉक्टर एवं शासकीय अस्पतालों के अभाव में यह एक गंभीर समस्या हमारे लिए बन सकती है। इसलिए आप सब कोरोना महामारी संबंधित नियमों का पालन कर इस युद्ध में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मुंह पर लगाने के लिए मास्क एवं हाथ धोने के लिए साबुन दी गई। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण समिति दिनेश दशोरे, पवन बघेला, तरुण सोनी, निखिल जैन, संदेश जैन, विजय दशोरे, उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग
