jhankar
ब्रेकिंग
22 जून 2026, सोमवार का पंचांग Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना सम्बन्धी कार्य के कारण विद्युत प्रदाय बंद रहेगा

हरदा। महाप्रबन्धक मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा अनूप सक्सेना ने बताया कि 2 अप्रैल को 132 के.व्ही. उपकेन्द्र हरदा में अतिरिक्त 63 एम.व्ही.ए. पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य किया जाना है। इस कारण 132 के.व्ही. उपकेन्द्र हरदा से निकलने वाले 33 के.व्ही. फीडरों का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। इस अवधि में इन 33 के.व्ही. फीडरों से जुड़े सभी 33/11 के.व्ही. सबस्टेशनों से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा। श्री सक्सेना ने बताया कि 2 अप्रैल को हरदा शहर में प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा। इसके अलावा ग्वालनगर, हंडिया, सोनतलाई, कांकरिया, करताना, अबगांव खुर्द, टिमरनी, रहटगांव, छोटी हरदा व व्ही.एक्सएल में प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक तथा सोनतलाई, करताना, कांकरिया, हंडिया व अबगांवखुर्द में शाम 4 बजे से 5ः30 बजे तक विद्युत प्रदाय अवरूद्ध रहेगा।