खंडवा। विगत 33 वर्षों से खंडवा नगर में मां नवचंडी मंदिर परिसर में महंत बाबा गंगाराम के प्रयासों से सद्भावना के रूप में मेला लगाया जा रहा है। इस मेले में सभी धर्म के व्यक्तियों द्वारा परिवार सहित शामिल होकर आनंद लिया जाता है। इसके बावजूद भी मध्यप्रदेश शासन की ओर से किसी भी तरह का अनुदान न दिया जाना एक सोचनीय विषय है। शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं सांस्कृतिक मंत्री को विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2002 से 2013 तक नियमित अनुदान दिया जाता रहा था।
किंतु अब अनुदान प्राप्त न होने से विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रम करवाया जाने में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिवसेना द्वारा मध्य प्रदेश शासन से मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र इस मेला की अनुशंसा कर अनुदान उपलब्ध करवाया जाये

