jhankar
ब्रेकिंग
आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव... मकान की छत पर चढ़ा नंदी, घंटों तक नीचे उतारने में जुटे रहे लोग मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण विश्व जनसंख्या दिवस पर जन-जागरूकता रैली सम्पन्न टिमरनी के वार्ड क्रमांक 1 व 2 की उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित

प्रेशर बम की चपेट में आकर एएसआइ की मौत, घायल जवान को हेलीकाप्टर से रायपुर लाने की तैयारी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सोमवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आकर आइटीबीबी के एक एएसआइ शहीद हो गए। ब्लास्ट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल जवान को जिला अस्पताल लाया गया है। उसे बेहतर उपचार के लिए हेलीकाप्टर से रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। घायल जवान को रायपुर के एमएमआइ अस्पताल लाया जा रहा है। सोनपुर इलाके में सिंगपुर से ढोंधरिबेदा तक सड़क निर्माण चल रहा है। जवान उसी की सुरक्षा में लगे थे।

नारायणपुर एसपी सदानन्द कुमार ने बताया कि सोनपुर में तैनात आइटीबीपी 53 वीं बटालियन के जवान नक्सल गश्त पर निकले थे। सुबह करीब 8.30 बजे जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर सोनपुर व कुंदला के बीच जमीन पर दबाकर लगाए गए प्रेशर बम के ट्रिगर पर एएसआई राजेंद्र सिंह का पैर पड़ गया।

- Install Android App -

इससे तेज धमाका हुआ। राजेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट के दौरान उनके निकट रहे हेड कांस्टेबल महेश भी इसकी जद में आकर घायल हो गए हैं। महेश को रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है।

प्रेशर आइईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से आइटीबीपी के सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह, निवासी उत्तराखण्ड, जिला टेहरी मौके पर बलिदान हो गए। वहीं प्रधान आरक्षक बोडरो महेश निवासी जिला अमरावती (महाराष्ट्र) घायल हो गए, जिनका प्रारंभिक इलाज जिला अस्पताल नारायणपुर में किया गया।