jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

बारिश के साथ जमकर गिरे ओले, गेहूं की फसल को नुकसान

रविवार को दोपहर एक बजे के आसपास हुई बारिश में तकरीबन 18 मिनट ओले गिरे

मकड़ाई समाचार शहडोल। शनिवार की शाम से शुरू हुई बारिश का दौर थम थम कर रात में कई बार चला। रविवार की भोर तक बारिश रूक रूक कर जारी रही ।24 घंटे में जिले के अंदर डेढ़ मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश के कारण् महुआ और आम के फूल झर गए है जिससे नुकसान बताया जा रहा है। वहीं खलिहानों में पड़ी फसल भी गीली होने की जानकारी मिली है। रविवार की दोपहर जैतपुर क्षेत्र में जमकर बारिश हुई साथ ही यहां ओला भी गिरे हैं जिससे गेहूं की फसल बिछ गई है और काफी नुकसान बताया जा रहा है। राजस्व विभाग के अधिकारी इस नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।

जैतपुर में 18 मिनट ओले गिरे : जिले के जैतपुर क्षेत्र में रविवार को दोपहर एक बजे के आसपास हुई बारिश में तकरीबन 18 मिनट ओले गिरे हैं। इसके चलते गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है जिससे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिक मृगेंद्र िंसह का कहना है कि ओलावृष्टि जहां हुई है वहां नुकसान तो होता ही है अब इसका आंकलन राजस्व विभाग तय करेगा कि कितना नुकसान हुआ है।

- Install Android App -

पिछले साल इस तिथि में नहीं हुई बारिश: पिछले साल इस अवधि में जिले में एक बूंद बारिश नहीं हुई। वहीं पिछले साल एक जून से 27 फरवरी तक औसत 995 मिलीमीटर बारिश हुई थी जबकि इस साल अब तक औसत 1043 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को जिले में जैतपुर और सोाहपगुर क्षेत्र में बारिश हुई थी। तीन दिन से आसमान में बादल हैं और बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चल रही हैं जिससे महुआ और आम के फूल झड़ रहे हैं।

अभी कुछ दिन रहेगा मौसम खराब: मौसम विभाग के अनुसार अभी दो तीन दिन आसमान में बादल रहेंगे। रविवार को शहडोल में बादल छाए रहे और धूप भी निकली। मौसम में फिलहाल गर्माहट आ चुकी है और रात के समय लोग पंखा चलाने लगे हैं।

शहर की सड़कों में भरा पानी: बारिश के कारण शहर की सड़कों में जहां जहां गड्ढे थे वहां पानी भर गया है। पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस समस्या को लेकर कई बार नपा का ध्यान आकृष्ट कराया गया है लेकिन अब तक सड़कों का सुधार नहीं हो पाने से हालत जस के तस बने हुए हैं।

शहडोल में भी जोरदार बारिश : शहडोल में भी जोरदार बारिश शुरु हो गई है। तीन बजकर 33 मिनट पर बारिश शुरू हुई और यह बारिश काफी तेज है। बारिश के साथ हवाएं भी चल रही हैं। सुबह से ही आसमान में बादल थे और मौसम में गर्माहट थी लेकिन अभी अभी 10 मिनट पहले जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ है। शहडोल जिले के जैतपुर में दोपहर एक बजे के आसपास तकरीबन 20 मिनट तक जमकर ओले गिरने की भी खबर है। शनिवार की शाम से लेकर रविवार की सुबह तक जिले में औसत डेढ़ मिलीमीटर बारिश हो चुकी है।