jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

बैतूल, श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक मे बाल श्रम रोकने पर चर्चा

बैतूल।जिला स्तरीय टास्क फोर्स एवं जिला स्तरीय बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक सोमवार 16 मार्च को कलेक्टर श्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत एमएल त्यागी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर  सिंह ने बाल श्रम रोकने हेतु समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिले की होटलों, दुकानों एवं ईंट-भट्टों का सघन निरीक्षण करने एवं बंधक श्रमिकों को बंधक श्रमिक पुनर्वास निधि से तात्कालिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला श्रम पदाधिकारी डीडी भगत ने विभाग द्वारा बाल श्रमिकों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में सहायक कलेक्टर श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीसी चौरसिया, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री बीएल विश्नोई सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।