सुनील पटल्या मकड़ाई समाचार बैडिया । भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री सम्मान के साथ अधिकार योजना कार्यक्रम के तहत आयोजन भाजपा ग्रामीण मंडल बेड़िया के अध्यक्ष जितेंद्रसिंह चौहान द्वारा मंडल की ग्राम पंचायतो मे किया गया । शासन स्तर से संचालित योजनाओ मे लाभांवित हितग्राहीयो को सम्मान देने हेतु ग्राम बेडीया, कातोरा, जुलवानिया, तमोलिया आदि ग्रामो में कार्यकर्ता एकत्रित हुये । जिसमें हितग्राहीयो को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में जिला मंत्री दिलीप पटेल, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र नामदेव, मंडल मंत्री राकेश वर्मा, मंडल मंत्री मोनिका सोनी, कपिल जायसवाल, ग्राम तमोलिया में मण्डल उपाध्यक्ष गोपाल कानूनगो, कातोरा में सरपंच चेतराम अंजने, मण्डल उपाध्यक्ष सतीष बिरला, जुलवानिया में नानी बाई सुभाष मुजाल्दे उपस्थित थे । सभी हितग्राहीयो को फूलमाला के साथ श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।
ब्रेकिंग
