jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

भाजपा नेता ने जनता समझकर गर्ल फ्रेंड से किया झूठा वादा, गर्ल फ्रेंड की शिकायत पर धारा 376 का केस दर्ज, पार्टी ने भी मारी लात ,अब आरोपी जेल में

Bhopal: प्रदेश की राजधानी भारतीय जनता पार्टी के एक युवा नेता जी ने अपनी गर्लफ्रेंड को दिया वादा तोड़ दिया। सोचा होगा कि जब जनता कभी कुछ नहीं कर पाई तो गर्लफ्रेंड क्या कर लेगी परंतु भारतीय दंड संहिता के तहत गर्लफ्रेंड से वादा तोड़ना अपराध है। अशोका गार्डन थाने में आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज हुआ। नेताजी को गिरफ्तार किया गया और पार्टी से भी निकाल दिया गया।

सागर से पति के साथ रोजगार की तलाश में भोपाल आई थी, झूठा प्यार मिल गया

- Install Android App -

अशोका गार्डन थाने में 30 साल की महिला ने FIR दर्ज कराते हुए बताया कि वह 2020 में सागर से भोपाल पति और 8 साल की बेटी के साथ आई थी। पिपलानी इलाके में आरोपी प्रतीक पाराशर (29 वर्ष), अवधपुरी मंडल उपाध्यक्ष के मोहल्ले में किराए के मकान में रहने लगी। आरोपी और उसके बीच मुलाकात हुई और मिलना-जुलना शुरू हो गया। पति को जब इस बारे में पता चला तो वह छोड़कर चला गया। इसके बाद आरोपी के साथ लिव-इन में रहने लगी। शादी का वादा कर आरोपी उससे रिलेशन बनाता रहा। शादी की बात करती तो टाल देता। महिला का कहना है कि उसने जब शादी का दबाव डाला तो आरोपी मुकर गया।

भाजपा का सक्रिय नेता है, BHEL सेक्टर में पोस्टर लगे हैं
आरोपी ने महिला को प्राइवेट जॉब करने की बात बताई थी। इसके अलावा प्रतीक के जहां भी पोस्टर लगे हैं, उसमें उसका पद अध्यक्ष युवा मोर्चा इंद्रपुरी मंडल लिखा है। एक पेपर में उपाध्यक्ष भाजपा आनंद नगर मंडल भी लिखा है। बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि शुक्रवार रात मामला संज्ञान में आया है। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतीक को पार्टी से निकाल दिया गया है। वह गोविंदपुरा विधानसभा में अवधपुरी मंडल में उपाध्यक्ष था।

खबर स्त्रोत्र भोपाल समाचार