मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों तक पहुंचना शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बुधवार दोपहर से बादल छाने शुरू हुए। मध्यप्रदेश के कई जिलों में बुधवार शाम को तेज बारिश हुई।

