jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

भोपाल में क्वारंटाइन महिला बहन की शादी में मायके पहुंची सीहोर, फिर हुई यह घटना

सीहोर/श्यामपुर। भोपाल के जहांगीराबाद निवासी क्वारंटाइन महिला चोरी-छिपे अपनी बहन की शादी में मायके सीहोर के श्यामपुर पहुंच गई। यहां वह दो दिन से अपने मायके के परिवार के साथ रह रही थी। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर शुक्रवार को उसे जहांगीराबाद थाना पुलिस शादी वाले घर से वापस भोपाल ले गई।

महिला के पॉजिटिव आने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इन दो दिन के दौरान उक्त महिला कई लोगों के संपर्क में भी रही। स्वास्थ्य विभाग को श्यामपुर में कोरोना संक्रमित महिला की सूचना मिलने पर शादी वाले घर पहुुंचा और परिवार के सभी 18 लोगों के सैंपल लिए गए।

- Install Android App -

साथ ही पूरे सिलावट मोहल्ला को सैनिटाइज किया गया। महिला के संपर्क में आए परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों को शासकीय कन्या हाई स्कू ल के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. एचपी सिंह के अनुसार न्यू कॉलोनी- 107 जहांगीराबाद, भोपाल से दो दिन पूर्व एक महिला अपनी बहन की शादी में श्यामपुर के सिलावट मोहल्ला में पहुंची थी।

महिला में कोरोना के लक्षण दिखने पर भोपाल में उसका सैंपल लेकर क्वारंटाइन कर दिया था। क्वारंटाइन के दौरान वह दो दिन पहले श्यामपुर में चोरी-छिपे बहन की शादी में शामिल होने पहुंच गई। इधर भोपाल में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस वापस ले गई।

शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के 18 सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। सिलावट मोहल्ला को सैनिटराइज कराकर सभी लोगों को कोरोना सेंटर में क्वारंटाइन कि या गया। शादी में शामिल हुए सभी लोगों सहित सिलावट मोहल्लावासियों के कोरोना संक्रमित होने का भी भय बना हुआ है।