jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

भोपाल । बिना कारण सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचें – कलेक्टर पिथोड़े

भोपाल।कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने आम जनता की सुरक्षा,स्वास्थ्य और कोरोना संक्रमण वायरस से बचाव को देखते हुए भोपाल के नागरिकों से अपील की है कि बिना कारण सार्वजनिक जगहों पर  जाने से बचें और जहां तक संभव हो घर में रहकर ही अपने काम निबटाए।उन्होंने अपील की है कि अत्यावश्यक होने पर ही सार्वजनिक जगहों पर जाएं इसके साथ ही भीड़भाड़ ना होने दें। ऐसी  भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। इसके साथ ही यदि परिवार में सर्दी,खांसी,बुखार का मरीज पाया जाता है तो उसको तुरंत डॉक्टर को दिखाएं साथ ही उसको आइसोलेशन में रखें। परिवार में बुजुर्गों और बच्चों  का विशेष ध्यान रखें उनके लिए विशेष  सावधानी रखें,सार्वजनिक जगहों पर ले जाने से बचें। जहां तक संभव हो घर पर ही रह कर सारे काम निबटाएं, सार्वजनिक यातायात के साधनों का कम से कम  उपयोग करें। घर में आने के पहले हाथ धोएं इसके साथ ही किसी ऑफिस में पहुंचने के पूर्व ही हाथ को सैनिटाइज अवश्य करें।कलेक्टर पिथोड़े ने खाद्य निरीक्षक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग को निर्देशित किया है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि होटल, रेस्टोरेंट में कोई व्यक्ति बिना हाथ धोए प्रवेश नहीं कर पाए। इसके साथ ही टेबल कुर्सियों को भी लगातार साफ किया जाता रहे। इसके लिए नगर निगम द्वारा लगातार होटलों को इस संबंध में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए संचालकों को पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है। कलेक्टर  पिथोड़े ने कहा कि जिले के सभी एटीएम को भी चार से पांच बार सेनेटाइज किया जाए। कोई भी उपभोक्ता एटीएम सेंटर में आने के बाद सेनेटाइजर का उपयोग करने के बाद ही एटीएम मशीन का उपयोग कर पाए,यह अनिवार्यता सुनिश्चित किया जाए।