jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

मंगलवार से होगा हरदोल बाबा मेले का शुभारंभ,

के के यदुवंशी

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार, सिवनी मालवा। शहर के बीचो बीच बस स्टैंड के पास लगने वाला हरदोल बाबा मेला रंग पंचमी मंगलवार से प्रारंभ हो जाएगा यह क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है इसमें दूर दूर से ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में महिला पुरुष आते हैं ।हरदौल बाबा का मेला पुरानी परंपरा की पहचान भी है। सोमवार को मेले के आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर एसडीओपी कार्यालय में मेला समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की गई ।

बैठक में एसडीओपी सौम्या अग्रवाल थाना प्रभारी जितेंद्र यादव सहित मेला समिति के सदस्य शामिल रहे एसडीओपी ने मेला समिति के सदस्यों से मेले के आयोजन और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली साथ ही लोगों को परेशानी ना हो और आमजन की सुविधा का ध्यान रखा जाए ऐसी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश भी एसडीओपी सौम्या अग्रवाल द्वारा दिए गए बैठक में हरदौल बाबा मेले लाइट पार्किंग और लोगों की आवाजाही के वैकल्पिक रास्तों पर भी चर्चा की गई अधिकारियों को मेला समिति के बीच चर्चा हुई गौरतलब है कि क्षेत्र में हरदोल बाबा का मेला 22 मार्च रंग पंचमी की शाम से शुरू हो जाएगा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही है कोरोनावायरस के चलते पिछले 2 सालों से क्षेत्र में मेला नहीं लग रहा था लेकिन मेला शुरू होने से मेला देखने वालों की भीड़ काफी बढ़ने की उम्मीद है उसी को लेकर प्रशासन भी व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही है।