jhankar
ब्रेकिंग
नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना

IPL की तर्ज पर HPL 2 रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन,

सिध्दांत तिवारी फेंस क्लब टीम ने HPL 2 ट्राफी पर जमाया कब्जा,

मकड़ाई समाचार हंड़िया।धार्मिक नगरी में पिछले 10 दिनों से चल रहे हंडिया प्रीमीयर लीग 2 रात्रि कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार रात्रि को जाट ग्राउंड पर संपन्न हुआ, स्पर्धा में कुल दस टीमों ने भाग लिया था, फाइनल मैच में सिद्धांत तिवारी फैंस क्लब टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया,और 10 ओवर में 147 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन गुरु इलेवन टीम 6 विकेट पर 127 रन ही बना पाई, फाइनल मैच में सिद्धांत तिवारी की टीम ने सुनील वर्मा की गुरु इलेवन टीम को हराकर एचपीएल 2 ट्राफी पर कब्जा जमाया,
स्पर्धा में मैंन आफ द मैच सिद्धांत तिवारी,मैन आफ द सीरीज सुधांशु तिवारी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नितिन तिवारी तथा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सिद्धांत तिवारी रहे.|

- Install Android App -

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा हृदय सम्राट संदीप पटेल ने कहा कि खिलाड़ी जज्बा और जुनून बनाए रखें खिलाड़ियों को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता, ग्रामीण क्षेत्र में भी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी और प्रतिभाएं हैं, सिर्फ उनको उचित मंच की जरूरत है, इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों में स्वस्थ मन और स्वस्थ तन का भी विकास होता है,

संचालन कर्ता विशाल तिवारी ने कहा कि खेल प्रेम व भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ खेल मानव जीवन का अभिन्न अंग है,जो शारीरिक तथा मानसिक स्तर के साथ खिलाड़ीयों के भीतर छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाता है, मुकेश पटेल द्वारा मैन ऑफ द मैच सिद्धांत तिवारी को साइकल भेंट कर सम्मानित किया। प्रथम पुरस्कार आयोजक समिति द्वारा ₹21000 प्रदान किए गए वही उपविजेता टीम को ₹11000 हंडिया सरपंच श्रीमती संजू दिलीप वर्मा द्वारा प्रदान किए गए।