jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

मकान मालिक ने नशीला पदार्थ खिला किया दुष्कर्म, बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाए

मकड़ाई समाचार रायपुर। राजधानी रायपुर में अमानवीय कृत्य का एक और मामला सामने आया है जहां मकान मालिक वर्षों से किरायेदार को कैद कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। इतना ही नहीं उसने अश्लील वीडियो बना उसे वायरल करने की धमकी देते हुए सैकड़ों बार युवती के साथ अनाचार की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। किसी तरह उस दुराचारी के चंगुल से भागकर घर पहुंची युवती ने पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कराई है।

मामला RDA कॉलोनी, बोरियाखुर्द का है, जहां दंतेवाड़ा से पढ़ने राजधानी रायपुर पहुंची युवती ने वर्ष 2013 में मकान मालिक अल्तमस सिद्दीकी के घर में कमरा किराए पर लिया था। मकान मालिक अक्सर शाम के वक्त युवती के रूम में पहुंच खीर और पान में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे अनाचार करता था। इसकी जानकारी युवती को सुबह होने पर होश आने के बाद होती थी। वह युवती को उससे शादी करने का झांसा देता था।

- Install Android App -

युवती को एक दिन यह पता चला कि आरोपी मकान मालिक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं, तो आरोपी ने युवती को कैद कर कमरे में बंद कर उसका बलात्कार किया और अश्लील वीडियो बना लिया जिसे बार-बार वायरल करने की धमकी भी दी। लगातार आरोपी सिद्दीकी द्वारा युवती से गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी जाती रही।

किसी तरह मौका पाकर युवती रायपुर से भागकर अपने घर किरंदुल पहुंच पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद भी आरोपी मकान मालिक ने युवती व उसके परिजनों को फोन कर धमकी देते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाने पर हत्या करवा देने की भी धमकी दी। इसके बाद युवती ने अपने गृहनगर किरंदुल में ही आरोपी युवक के खिलाफ ज़ीरो पर अपराध दर्ज करवाया। चूंकि घटना स्थल RDA कॉलोनी, बोरियाखुर्द था, इसलिए जीरो पर अपराध कायम कर मामले को टिकरापारा थाना भेज नम्बरी अपराध कायम किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है व अग्रिम कार्यवाही कर रही है।