jhankar
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !! नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए

छापा पड़ते ही कैफे से भागे युवक-युवती, हुजुम लगाकर कैफे में बैठे थे

मकड़ाई समाचार इंदौर। हुजुम लगा देर रात सिगरेट, चाय-काफी पिलाने वाले कैफे हाऊस पर पुलिस ने अचानक छापा मार दिया। पुलिस देख युवक युवतियां तो इधर उधर भाग गए लेकिन 30 से ज्यादा गाड़ियां कब्जे में आ गई। पांच कर्मचारियों और दो संचालकों को भी हिरासत में ले लिया।

टीआइ इंद्रमणि पटेल के मुताबिक स्कीम-78 (प्रेस्टिज कालेज के पास) में देर रात कैफे खुले रहते है। बीट जवानों द्वारा बंद करवाने के बाद भी संचालक पुलिसवालों के जाते ही दोबारा खोल लेते है। विजय नगर, स्कीम-78, महालक्ष्मी नगर, स्कीम-54 सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों के युवक युवतियां रोड़ पर गाड़ियां खड़ी कर सिगरेट फूंकती रहती है।

शनिवार रात पुलिस, निगमकर्मी और ट्रैफिक जवानों की संयुक्त टीम बना कर योलो, चाय सुट्टा, चाय कुल्लहड़, शेसी हाउस, द पटोला सहित अन्य जगहों पर छापा मारा। पुलिस देख युवक युवतियां तो तितर बितर हो गए लेकिन जवानों ने गाड़ियां जब्त कर ली। टीआइ के मुताबिक पांच कर्मचारी और संचालकों को हिरासत में भी लिया गया है।

- Install Android App -

खुलेआम शराब परोस रहा था अफसर का बेटा, हंगामा के बाद पुलिस केस

खंडवा रोड़ पर बसी साईबाग कालोनी के रहवासियों ने शराबखोरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रिटायर अपर आयुक्त एमपीएस अरोरा के बेटे करणवीर पर रहवासी क्षेत्र में शराब परोसने का आरोप लगाया। शुक्रवार देर रात पुलिस ने करणवीर सहित कर्मचारी राकेश मालवीय और सूरज बघेल पर केस दर्ज कर लिया।

तेजाजी नगर थाना टीआइ आरडी कानवा के मुताबिक करणवीर की खंडवा रोड़ पर लोर्डग्रील के नाम से होटल है। रहवासियों का आरोप है कि संचालक देर रात तेज आवाज में म्यूजिक बजाता है और लोगों की भीड़ जमा कर लेता है। कालोनी मुख्य गेट के बगल में ही खोली है और कॉलोनी में ही एक फ्लैट में भी लोगों को शराब परोसता है। कई बार शिकायत के बाद भी अरोरा ने शराब परोसना बंद नहीं की तो शनिवार को रहवासी थाने ही पहुंच गए। टीआइ ने अरोरा को बुलाया और कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी। अरोरा ने रहवासियों से माफी मांगी और कहा कि वह शराब नहीं बेचेगा।