jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला बड़झिरी में अग्नि दुर्घटना पीड़ितों को एसडीएम में राहत सामग्री का वितरण किया ग्वालियर में आमखो-कस्तूरबा रोड एक साल तक रहेगा बंद, ट्रैफिक पुलिस ने किया डायवर्जन प्लान का ऐलान

मनावर विधानसभा से बीजेपी ने युवा शिवराम गोपाल कन्नौज को दी टिकिट

मनावर पवन प्रजापत: धार जिले कि तहसील क्षेत्र में बीजेपी ने मनावर विधानसभा से धार जिला पंचायत सदस्य 27 वर्षीय युवा शिवराम कन्नौज को अपना प्रत्याशी बनाया। कन्नौज ने पिछले साल जिला पंचायत क्रमांक 26 से सदस्य का चुनाव जीतकर प्रदेश में सर्वाधिक 20 हजार 866 मतों से विजय हुए थे। भाजपा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज ने शिक्षा बीटेक इंजीनियरिंग (मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल) से प्राप्त कर राजनीति में सक्रिय रहे।

कन्नौज भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के खासे सर्मथक है। वहीं कन्नौज के पिता स्वर्गीय गोपाल कन्नौज भी ग्राम भिकन्याखेड़ी से पहले सरपंच, फिर जिला पंचायत तथा 2018 में धार जिले के धरमपुरी से विधानसभा चुनाव लड़ा। यहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। शिवराम एक किसान परिवार से होकर ग्राम बजट्टाखुर्द के निवासी है। शिवराम कन्नौज भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला मंत्री भी है।

- Install Android App -

शिवराम कन्नौज ने बताया कि पिता गोपाल कन्नौज ने सरपंच का दायित्व निर्वहन करते हुए ग्राम पंचायत भिकन्याखेड़ी को निर्मल ग्राम बनाकर तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की ओर से एक लाख की राशि और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया था।

पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल का टिकट कटा

मनावर विधानसभा में रंजना बघेल कई सालों से सक्रिय थी। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा कार्यकर्ताओं की नाराजी और सर्वे में जीतने योग्य नही होने के कारण टिकट काट दिया। रंजना बघेल सीएम शिवराज सिंह चौहान और पत्नी साधना सिंह के काफी करीबियों में से एक है। साथ रंजना बघेल के समर्थन में भाजपा जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष एक बार दिल्ली जाकर टिकट देने के लिए बघेल का समर्थन कर चुके थे। इसके बावजूद एक भी नेता की न सुनते हुए बघेल को घर का रास्ता दिखा दिया।