jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

यहां है विश्व का सबसे बड़ा शिव मंदिर, इस जगह पर महादेव ने ब्रह्मा जी को दिया था श्राप

Sawan 2022: तमिलनाडु के तिरुवनमलाई जिले में शिवजी का एक मंदिर है। अन्नामलाई पर्वत की तराई में स्थित इस मंदिर को अरुणाचलेश्वर शिव मंदिर कहा जाता है। यहां सावन पर भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है। वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर मेला भी लगता है। श्रद्धालु यहां अन्नामलाई पर्वत की 14 किमी लंबी परिक्रमा कर महादेव से मन्नत मांगते हैं। कहा जाता है कि यह विश्व में भोलेनाथ का सबसे बड़ा मंदिर है।

मंदिर से जुड़ी कथा

पौराणिक कथा के अनुसार एक बार ब्रह्माजी ने हंस का रूप लिया। वहीं शिवजी के शीर्ष को देखने के लिए उड़ान भरी। उसे देखने में असमर्थन रहने पर ब्रह्मा ने केवड़े के फूल से जो महादेव के मुकुट से नीचे गिरा था। शिखर के बारे में पूछा। पुष्प ने कहा कि वह चालीस हजार साल से गिरा पड़ा है। ब्रह्माजी को लगा कि वे शीर्ष तक नहीं जा पाएंगे। तब उन्होंने फूल को झूठी गवाही देने के लिए मना लिया कि उन्होंने भगवान शिव का शीर्ष देखा है। शंकर इस बात पर क्रोधित हो गए। उन्होंने ब्रह्माजी को श्राप दिया कि उनका कोई मंदिर पृथ्वी पर नहीं बनेगा। वहीं केवड़े को फूल को भी श्राप दिया कि वह भी शिव पूजा में इस्तेमाल नहीं होगा। जिस जगह पर शंकर ने ब्रह्माजी को शाप दिया था। वह स्थल तिरुवनमलाई है।

शिवलिंग के दर्शन से कई लाभ

- Install Android App -

अरुणाचलेश्वर मंदिर पहाड़ की तराई में है। यह अन्नामलाई पर्वत शिवजी का प्रतीक है। पर्वत की ऊंचाई 2668 फीट है। तिरुवनमलाई में 8 दिशाओं में आठ शिवलिंग हैं। मान्यता है कि हर लिंगम के दर्सन से कई लाभ प्राप्त होते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर इस मंदिर पर दीपदान किया जाता है। यह मंदिर सुबह 5.30 बजे से रात्रि 09 बजे तक खुला रहता है।

मंदिर तक कैसे पहुंचे

चेन्नई से तिरुवनमलाई की दूरी 200 किमी है। चेन्नई से यहां बस से पहुंचा जा सकता है। ट्रेन के लिए चेन्नई से वेल्लोर होकर या चेन्नई से विलुपुरम होकर पहुंचा जा सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’