jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

रहस्यमयी है देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम, जानिए पंचशूल में छिपा अनोखा रहस्य

Baba Baidyanath Dham : हिंदू धर्म में 12 ज्योतिर्लिंगों का काफी महत्व बताया गया है। इन 12 ज्योतिर्लिंगों में से झारखंड के देवघर में स्थित तीर्थ स्थल बैद्यनाथ धाम को 9वां ज्योतिर्लिंग माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग के साथ एक एक शक्तिपीठ भी है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक ऐसा माना जाता है कि बैद्यनाथ धाम की स्थापना खुद भगवान विष्णु ने की थी। साथ ही यह भी मान्यता है कि इस मंदिर में आने वाले सभी भक्तों की इच्छा पूर्ण होती है। यही कारण है कि बैद्यनाथ धाम में स्थापित किए गए मंदिर को कामना लिंग के नाम से भी जाना जाता है।
बाबा बैद्यनाथ धाम के शीर्ष पर स्थापित है पंचशूल
आमतौर पर हम देखते हैं कि हर शिव मंदिर में शिखर पर एक त्रिशूल लगा होता है, लेकिन देश में बैद्यनाथ धाम मंदिर एक मात्र ऐसा ज्योतिर्लिंग है, जहां भगवान शिव के मंदिर के शिखर पर त्रिशूल के स्थान पर पंचशूल लगा होता है। देवघर के बैद्यनाथ मंदिर परिसर के शिव, पार्वती, लक्ष्मी-नारायण और अन्य सभी मंदिरों में पंचशूल लगे हैं।

- Install Android App -

पौराणिक मान्यता के अनुसार पंचशूल को सुरक्षा कवच माना गया है। ये महाशिवरात्रि से दो दिन पहने उतारे जाते हैं और महाशिवरात्रि से एक दिन पहले विधि-विधान के साथ इन सभी पंचशूल की पूजा की जाती है और फिर वापस मंदिर शिखर पर स्थापित कर दिया जाता है। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के गठबंधन को भी हटा दिया जाता है।
पंचशूल को लेकर ये है मान्यताएं
बाबा बैद्यनाथ मंदिर के शिखर पर पंचशूल को लेकर मान्यता है कि त्रेता युग में रावण की लंका पुरी के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कवच के रूप में पंचशूल भी स्थापित किया गया था और सिर्फ रावण ही पंचशूल यानी सुरक्षा कवच को भेदना जानता था। भगवान राम के लिए भी पंचशूल के भेद पाना असंभव था, लेकिन विभीषण ने जब इसका रहस्य उजागर कर दिया तो भगवान श्री राम और उनकी सेना ने लंका में प्रवेश किया। मान्यता है कि पंचशूल के कारण मंदिर पर आज तक कोई प्राकृतिक आपदा नहीं आई है।
डिसक्लेमर
‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’