दिनेश अखाड़िया झाबुआ/ राणापुर बिकाखण्ड के ग्राम 
ढोळ्याबड़ जो कि कलस्टर भी है । 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व पर भी यहां पर अव्यस्थाओ का आलम रहा। लगभग 2 हजार की आबादी वाले इस गांव में ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव सही ढंग से बैठक व्यवस्था भी नही कर पाए। मकड़ाई समाचार के प्रतिनिधि ने जब ग्राम पंचायत भवन के अंदर देखा तो वहां झाड़ू तक नही लगी। कचरे के ढेर ओर ओर अव्यवस्थाओ का नजारा देखने को मिला। सचिव ग्राम पंचायत भी प्रतिदिन नही आते ऐसी शिकायत भी ग्रामीणों ने की। जब ग्राम के सचिव और सरपंच से बात कर उनका ध्यान आकर्षित कराया तो सचिव मन्नू सिह बोले मेरे को यहां काम नही करना।मेरा ट्रांसफर करवा दो। कहकर पल्ला झाड़ते दिखे। किसान ऋण माफी जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी नोडल अधिकारी से जी एस सिसोदिया द्वारा दी गई। वही ऋण माफी वाली सूची का वाचन भी किया गया। सभी बच्चो को रूबेला टिका लगवाने के लिए भी जागरूक किया गया। वह इसके लाभ बताए गए।
सचिव मन्नू डामोर प्रतिदिन नही आते ग्राम पंचायत, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
बैठक में ग्राम पंचायत की अव्यवस्थाएं तो दिखी ही साथ ही ग्रामीणों ने सचिव की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए ओर आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा नेता कलम सिह भाबोर ने कहा कि सचिव रोजगार सहायक सचिव को प्रतिदिन ग्राम पंचायत भवन खोलना चाहिए। ग्रामीण परेशान होते है। जो ठीक नही है। पंचायत में व्याप्त अव्यस्वधाओ पर उन्होंने भी नाराजगी व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि विकासखण्ड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत और कलस्टर होने के कारण यहां सभी ग्रामीण आते है। लेकिन सचिव की मनमानी के कारण ग्रामीण परेशान होते है।

