jhankar
ब्रेकिंग
महात्मा गांधी जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कन्या पूजन कर बालिकाओं का किया सम्मान गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों का स्मरण गांधी जयंती पर पौधरोपण और सफाई मित्रों का सम्मान, सिराली में विविध कार्यक्रम सोमलवाड़ा में अवैध शराब बंद कराने महिला थाने पहुंची  हंडिया : सुबह सबसे पहले अस्पताल पहुंचते हैं, ताकि मरीजों को मिले साफ माहौल; हंडिया में ‘स्वास्थ्य मि... हंडिया : सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर हंडिया में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, पार्किंग से स्वास्थ्य ... कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर

रास्ते में गिरा बैग पुलिस को मिला पुलिस ने लौटाया,

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार
सिवनी मालवा। शहर में शाम के समय पुलिस के द्वारा शहर गस्त के समय अचानक बीच सड़क पर एक बैग पुलिस को मिला बैग मिलने से पुलिस को तरह तरह की शंका हो रही थी गस्त के द्वारा उप निरीक्षक महेंद्र सिंह कुशवाहा को जैसे ही एक बैग दिखाई दिया उन्होंने थाना प्रभारी को सूचना दी थाना प्रभारी के कहे अनुसार बैग को थाने लाया गया।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने बैग को खोलकर देखा तो उसमें कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान था पुलिस के द्वारा आसपास जानकारी दी गई कि किसी का बैग गिरा है जो थाने में जमा है जानकारी लगने पर
प्रभांशु गौर थाने पहुंचा थाने और कहां यह मेरा बैग है जो रास्ते में गिर गया था ।उन्होंने थाना प्रभारी को बताया कि मैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली का काम कर रहा था घर जाते समय बैग रास्ते में नर्मदा मंदिर के आसपास गिर गया था। मैंने घर पहुंचने पर देखा तो बैग नहीं था मैं घबरा गया मैं वापस आया तो मुझे जानकारी लगे कि पुलिस के द्वारा थाने में बैग ले गई है तो मैं थाने आ गया कीमती सामान औजार टूल्स एवं अन्य सामान था ।गौर ने पुलिस को धन्यवाद व्यक्त किया।

- Install Android App -

कीमती सामान और अपना बैग प्राप्त कर बहुत खुश हुए हैं और पुलिस के कार्य की प्रशंस की । इस कार्य में उप निरीक्षक महेंद्र कुशवाह एवं आरक्षक हरिशंकर मुकेश जाड़े का सराहनीय कार्य रहा।