मकड़ाई समाचार हरदा। ग्राम मनियाखेड़ी निवासी कुमारी सलोनी भाटी पिता नंदकिशोर भाटी स्नातक प्रथम वर्ष में एलबीएस कॉलेज हरदा में अध्ययनरत हैं। सलोनी का जन्म 5 जनवरी 2006 को हुआ। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वह सेक्टर पर्यवेक्षक के प्रयासों से आयुषी का पंजीयन लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत किया गया।
कुमारी सलोनी को लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत कक्षा छठवीं में 2000 रुपए की छात्रवृत्ति, कक्षा 9 वी में 4000 रुपये की छात्रवृत्ति, कक्षा 11वी में 6000 रुपये एवं कक्षा 12वीं में 6000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त हो चुकी है।
बालिका के पिता नंदकिशोर बताते हैं कि योजना के तहत प्राप्त छात्रवृत्ति की राशि से बालिका के लिए पुस्तकें, स्टेशनरी आदि में व्यय किया गया, जो बालिका को पढ़ाई में सहायक हुई। बालिका द्वारा 10वीं व 12वीं में अच्छे अंक प्राप्त कर दोनों कक्षा पास की है। बालिका सलोनी के माता-पिता बताते हैं कि उनका व्यवसाय कृषि है। उन्हें इस लाड़ली लक्ष्मी योजना से काफी लाभ प्राप्त हो रहा है और वह अपनी बालिका का योजना में पंजीकरण कर बहुत खुश हैं, क्योंकि बेटी को कॉलेज की प्रथम वर्ष की पढ़ाई के लिए लाडली लक्ष्मी छात्रवृत्ति के रूप में 12500 रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

