jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार

लोग घरों में रहे कैद, सड़कों पर रहा सन्नाटा

मकड़ाई समाचार इंदौर। रविवार को हुए एक दिन के लाकडाउन का पूर्वी क्षेत्र में व्यापक असर रहा। क्षेत्र की कालोनियों के लोग सुबह से घरों में कैद रहे और सड़कों पर आम दिनों की तुलना में आवाजाही बहुत कम थी। सभी प्रमुख सड़कों और बाजारों की दुकानें मुकम्मल रूप से बंद थीं। सुबह 9 से 10 बजे के बीच कनाड़िया रोड पर डेरी की दुकानों पर इक्का-दुक्का लोग नजर आ रहे थे। पुलिस की एक गाड़ी से अनाउंसमेंट कर लोगों से घर पर रहने की अपील की जा रही थी।

- Install Android App -

कनाड़िया रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास फूल-प्रसाद बेचने के लिए महिलाएं दुकान लगाकर बैठी थीं और कुछ दर्शनार्थी उनसे खरीदारी कर रहे थे। तिलक नगर क्षेत्र में ज्यादा सन्नााटा था। कुछ लोग मंदिरों में दर्शन करने जरूर आ रहे थे। मेडिकल दुकानें खुली थीं, लेकिन वहां ग्राहक नदारद थे। आम दिनों और खासतौर पर रविवार के दिन लोगों सेे आबाद रहने वाले आनंद बाजार में सन्नााटा पसरा था। इक्का-दुक्का गाड़ियां जरूर गुजर रही थीं। इससे आगे ग्रेेटर कैलाश रोड भी सुनसान थी।

पलासिया थाने के पास पुलिसकर्मी बेेरिकेड लगाकर आने-जाने वाले लोगों को रोक रहेे थेे और उनसे सवाल जवाब कर रहे थे। दिन-रात वाहनों और लोगों की चिल्ल पौं से आबाद रहने वाला पलासिया चौराहा भी वीरान था। एमजी रोड तरफ पुलिसकर्मियों ने बेरिकेडिंग कर रखी थी और वहां भी लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी था। एबी रोड पर आटो रिक्शा दिखाई दीं, जिनमें यात्री बैठे थे। तकरीबन हर प्रमुख सड़क पर सफाईकर्मी सफाई करतेे हुए दिखे और नगर निगम की गाड़ियां घूमती दिखी।