jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ... सतना: कैमा रेलवे स्टेशन के पास नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली, जांच जारी खुली पड़ी विद्युत डी.पी. बनीं जानलेवा, पार्षद ने एसडीएम से जनसुनवाई में की शिकायत

शोपियां में कश्मीरी पंडित की हत्या, आतंकियों ने पूरन कृष्ण भट को मारी गोली

Kashmiri Pandit: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकत जारी है। ताजा खबर शोपियां से आ रही है। यहां कश्मीरी पंडित की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, पूरन कृष्ण भट को शोपियां के चौधरी कुंड चौराहे के पास गोली मारी गई। घटना शनिवार सुबह की है। उस समय पूरन कृष्ण भट अपने घर के बाहर थे। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के जवान पहुंचे। सेना ने पूरे इलाके के घेर लिया और हमलावर की तलाश की जा रही है। हाल के दिनों में आतंकियों ने कश्मीर में टारगेट किलिंग का तरीका अपनाया है। निशाना बनाकर गैर मुस्लिमों की हत्या की जा रही है। पिछले दिनों ऐसे मामले सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने गैर मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर ट्रांसफर किया था। ताजा घटनाक्रम के बाद कश्मीरी हिंदुओं में गुस्सा है।

- Install Android App -

जम्मू में सड़कों पर उतरे लोग

एक और टारगेट किलिंग और एक और कश्मीरी पंडित की हत्या का असर जम्मू में देखने को मिला। यहां लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।