jhankar
ब्रेकिंग
MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल

सरकारी जमीन पर सत्संगियों ने कर रखा कब्जा, दयाल बाग राधा स्वामी संस्था के तीन लोगो पर केस दर्ज

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे करने के मामले में सत्संगियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। जल्द ही कब्जा की गई जमीनों पर बुलडोजर चलेगा। रास्ते खाली कराए जाएंगे, जिससे आम लोग उनका प्रयोग कर सकें। इसके लिए जल्द ही सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की ओर से सत्संगियों को नोटिस भी दिए जाएंगे। ताजा मामला दयाल बाग राधा स्वामी सत्संग का आया है। जहा सरकारी जमीन पर कब्जा करके मार्ग अवरूद्ध कर दिया गया था। प्रशासन ने एक्शन लिया और कार्यवाही की।

मंगलवार को डीएम के निर्देश पर लेखपाल प्रताप सिंह और सचिन जैन ने राधा स्वामी सत्संग सभा के अध्यक्ष और दो उपाध्यक्षों के खिलाफ थाना न्यू आगरा में सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। अब सत्संग सभा को इसी आधार पर बेदखल करने के नोटिस जारी किए जाएंगे। उसके बाद कब्जे वाले स्थलों पर बुलडोजर चलेगा। आम रास्ता पूरी तरह से खुल जाएगा। यहां से किसान और ग्रामीण आ-जा सकेंगे। बुधवार को डीएम ने अधीनस्थों के साथ बैठक भी की।

- Install Android App -

राधा स्वामी सत्संग सभा दयालबाग के अध्यक्ष गुरु प्रसाद सूद, उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव और अन्य के विरुद्ध धारा 447, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 व 5 के तहत न्यू आगरा थाने में दर्ज मुकदमा दर्ज हुआ है

सत्संगियों ने आम रास्ते पर लगाये थे दस गेट। मौजा जगनपुर, सिकंदरपुर और खासपुर के रास्तों पर ही कर लिया था कब्जा, राजस्व टीम की रिपोर्ट के बाद यह कार्यवाही हुई है।कार्यवाही के बाद किसानो ने प्रशासन को धन्यवाद व्यक्त किया।