jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

सार्वजनिक स्‍थानों पर नहीं किया जाएगा धार्मिक कार्य अथवा त्‍यौहार का आयोजन- कलेक्टर

कलेक्‍टर वर्मा ने जारी किया आदेश

- Install Android App -

हरदा। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी अनुराग वर्मा ने गृह विभाग मध्‍यप्रदेश शासन के दिशा निर्देशों के अनुसार हरदा जिले की समस्‍त राजस्‍व सीमाओं में प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी किया है। जारी आदेश अनुसार किसी भी धार्मिक कार्य अथवा त्‍यौहार का आयोजन सार्वजनिक स्‍थलों पर नहीं किया जाएगा, न ही कोई धार्मिक जुलूस या रैली निकाली जाएगी। सार्वजनिक स्‍थानों पर किसी भी प्रकार की मूर्ति, झांकी, ताजिऍं आदि स्‍थापित नहीं किये जायेंगे। सर्व संबंधित अपने-अपने घरों में पूजा एवं उपासना करेंगे। धार्मिक एवं उपासना स्‍थलों पर एक समय में पॉंच से अधिक व्‍यक्ति इकट्ठे न हो, साथ ही इन स्‍थानों पर फेस कवर एवं सोशल डिस्‍टेंसिंग के मानकों का कड़ाई से पालन किये जाने का आदेश दिया गया है। विवाह समारोह में मेहमानों की संख्‍या 20 से अधिक नहीं होगी। इसमें वर एवं वधु पक्ष के अधिकतम दस-दस व्‍यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। इसी प्रकार किसी पारिवारिक कार्यक्रम यथा जन्‍मदिन, सालगिरह आदि समारोह में दस व्‍यक्ति सम्मिलित नहीं होंगे। अंतिम संस्‍कार से संबंधित कार्यक्रमों में पूर्ववत अधिकतम 10 व्‍यक्ति सम्मिलित होंगे।