सुनील पटल्या बैडिया। श्री बालाजी एकेडमी बैडिया का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमे डूडगांव की मोक्षिता हरिओम दोगाया ने कक्षा 10वी (सीबीएसई) में प्रथम श्रेणी में आकर 82 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम गौरान्वित किया। परिजनों ने बताया की मोक्षिता ने मेहनत और लगन से परिजनों का नाम भी रोशन किया। जगन्नाथ राँंडवा, लेखराम भमोरिया, जितेंद्र भमोरिया दिनेश बिरला, श्याम पटेल, श्याम पगारे, विजय बिर्ला, हुकुम बिरला मयाचंद उंधालिया के साथ स्कूल स्टाप आदि परिजनों ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्रेकिंग
